हस्तरेखा शास्त्र अनुसार मनुष्य के हाथ में उसका भविष्य लिखा होता है। हाथ की लकीरों और चिह्नों का विश्लेषण करके जाना जा सकता है व्‍यक्ति को कब कितनी सफलता मिलेगी। साथ ही वह धनवान होगा। हाथ में धन रेखा, जीवन रेखा, मैरिज रेखा, ह्रदय रेखा और भाग्य रेखा प्रमुख होती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ह्रदय रेखा के बारे में।

जानिए कहां होती है ह्रदय रेखा:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में छोटी उंगली (कनिष्ठा) के नीचे से जो रेखा स्टार्ट होती है और हथेली में नीचे की ओर जाती है उसे ह्रदय रेखा कहते हैं।

जीवन में खूब कमाते हैं नाम और पैसा:
यदि व्‍यक्ति के हाथ में हृदय रेखा क्लीयर हो और बिना कटे-फटे आगे बढ़े तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग में आत्‍मविश्‍वासी होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में खूब सफलता पाते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में खून नाम और शौहरत कमाते हैं।

ह्रदय रेखा के पास बने ये निशान:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हृदय रेखा गुरु पर्वत तक जाए और उसके पास त्रिशूल का निशान भी बने, तो ऐसा व्‍यक्ति अकूत धन- संपत्ति का मालिक होता है। ये लोग कारोबार में खूब धन कमाते हैं। ये लोग कर्मठ और मेहनती होते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

बनते हैं बड़े बिजनेसमैन:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि ह्रदय रेखा शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग स्वाभिमानी और दूरदर्शी होते हैं। ये जीवन में जिस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं उसे पाकर ही रहते हैं। ये लोग उसूलों के पक्के होते हैं। साथ ही ये लोग बड़ी बिजनेसमैन बनते हैं।

इस क्षेत्र में बनाते हैं करियर:
यदि हृदय रेखा गुरु पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं। साथ ही ये लोग बातूनी और जिज्ञासु होते हैं। ये लोग शोध की फील्ड में अपना करियर सफल बनाते हैं। इनको जीवन में भाग्य का पूरा साथ मिलता है।

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि हृदय रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा भी पूरी तरह से स्पष्ट हों तो ऐसा व्‍यक्ति किस्मत का धनी होता है। वो अपने जीवन में हर सुख-सुविधा, सम्‍मान पाता है। साथ ही ये लोग राज सत्ता को प्राप्त करते हैं और राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं।