हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में मौजूद रेखाएं और चिन्ह के जरिए आपकी जिंदगी और भविष्य से जुड़ी चीजों के बारे में जाना जा सकता है। हाथ की लकीरें यह भी बताती हैं कि भविष्य में आपका मकान कैसा होगा। हर इंसान का सपना होता है वह अपने और अपने परिवार के साथ अपने खुद के घर में सुख से जीवन व्यतीत कर सके। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए लोग मेहनत से कमाए हुए पैसे की एक-एक पाई जोड़ते हैं।
हालांकि खुद का घर बनाने का हर किसी का सपना पूरा नहीं हो पाता। कुछ लोग तो जिंदगी भर मेहनत करते हैं फिर भी अपना घर नहीं बना पाते। हस्तरेखा विज्ञान में कुछ ऐसी लकीरों और चिन्ह का जिक्र किया गया है, जो यह संकेत देते हैं कि आने वाले समय में आपका घर कब और कैसे बनेगा।
अगर हाथ का अंगूठा हो ऐसा: अगर किसी व्यक्ति के हाथ का अंगूठा कम खुलता है या फिर वह छोटा है तो ऐसे लोग हमेशा छोटे घर में अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इन लोगों के लिए बड़ा घर पाने की संभावनाएं बेहद ही कम होती हैं।
मंगल पर्वत: हथेली में मंगल पर्वत की स्थिति व्यक्ति की किस्मत में जमीन और मकान के बारे में बताती है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मंगल पर्वत का स्थान ऊंचा है तो ऐसे लोगों को मकान का सुख प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। इन लोगों की कमाई भी काफी अच्छी होती है।
हाथ में ये लकीर होने पर ससुराल से मिल सकता है घर: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ पर चंद्र या फिर शनि पर्वत से रेखा निकलकर भाग्य रेखा और जीवन रेखा तक जाती है तो यह मकान के लिए बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को कई बार उनके ससुराल की तरफ से भी बना बनाया घर मिल जाता है।
अंगूठे के पास की रेखा: अंगूठे के पास की रेखा को काफी शुभ माना जाता है। अंगूठ के पास से ऊपर की तरफ निकलने वाली रेखा मकान प्राप्ति के लिए बेहद ही शुभ मानी जाती है। ऐसे लोग 34 से 48 साल की उम्र तक अपना घर बना लेते हैं।