कहते हैं मनुष्य के हाथ की लकीरों में उसका भविष्य और वर्तमान छुपा होता है। साथ ही हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भी व्यक्ति का हाथ देखकर उसकी आर्थिक के बारे में पता लगाया जा सकता है। दरअसल यूं तो हाथ में जीवन रेखा, भाग्य रेखा, मैरिज रेखा होती है। इसी तरह से एक रेखा होती है धन रेखा। ये रेखा हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे होती है। ये रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती। लेकिन जिनके हाथ में ये रेखा होती है वो काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। आइए जानते हैं इस रेखा के बारे में…
पैतृक संपत्ति का मिलता है लाभ:
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी जातक के हाथों में जीवन रेखा के साथत मंगल रेखा अंत तक जाए, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा होने पर व्यक्ति को किसी संबंधी या किसी पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता है।
धन के साथ मान- सम्मान की भी होती है प्राप्ति:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिनके हाथ में धन रेखा होती है वो लोग काफी प्रभावशाली और धनवान होते हैं। अगर हाथ में धन रेखा के साथ सूर्य रेखा भी सीधी और स्पष्ट हो तो इसका मतलब है कि आपको लाइफ में धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। समाज में प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। अगर शनि पर्वत पर त्रिभुज निशान हो तो मनुष्य अकूत संपत्ति का मालिक होता है।
खर्चीलें होते हैं ऐसे लोग:
अगर हथेली में मनी लाइन लहरनुमा है तो इसका मतलब है कि आपके पास लक्ष्मी कभी स्थिर नहीं रहेगी और ये लोग खर्चीलें भी होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को सफलता बड़ी मेहनत के बाद मिलने के आसार रहते हैं। लेकिन अगर ये लोग कोई भी काम पूरे मन से करते हैं तो उसमें इनके सफल होने के आसार रहते हैं।
अगर धन रेखा है कटी हुई तो:
अगर हाथ में धन रेखा रुक-रुक कर बनी हुई है तो धन के मामले में आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि आपके अंदर धैर्य की कमी है जिसके चलते आपका कोई काम नहीं बन पाता है। ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसे लोग अपने काम के प्रति जुनूनी होते हैं। कार्यक्षेत्र पर हर काम को समय पर पूरा करते हैं।
होते हैं बिजनेस माइंडेड:
अगर सूर्य रेखा की कोई शाखा निकलकर छोटी उंगली के नीचे मौजूद धन रेखा की तरफ बढ़ रही है तो इसका मतलब आप बिजनेस माइंडेड हैं। आपके अंदर पैसा इकट्ठा करने की आदत होगी। अगर सूर्य रेखा से निकली कोई शाखा सूर्य रेखा और धन रेखा को जोड़ रही है तो आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। साथ ही ऐसे लोग महंगी- मंहगी वस्तुओं को खरीदने के शौकीन होते हैं। इन्हें शौक- मौज पर पैसे खर्च करने की आदत होती है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022