हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ की लकीरों में उसका भविष्य छुपा होता है। वहीं हाथ में कुछ ऐसे शुभ निशान भी होते हैं, जो उसको करियर में ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं 4 ऐसे शुभ चिह्नों के बारे में, जो बेहद ही शुभ माने जाते हैं। कहते हैं जिन लोगों के हाथों में ये निशान होते हैं उनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।
हाथ में हो यह निशान:
हाथ में V का निशान होना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। विष्णु चिन्ह हृदय रेखा से बनता है। जब हृदय रेखा गुरु पर्वत के पास जाकर दो भागों में बंट जाची है और v का आकार ले लेती है तो विष्णु चिन्ह का शुभ योग बनता है। जिस भी जातक की हथेली में ये चिन्ह होता है वे लोग बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती।
समाज में मिलता है मान- सम्मान:
जिन लोगों के हाथ में M का निशान बना दिखाई दे तो ऐसे जातकों की किस्मत तेज मानी जाती हैं। इन लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इनके पास हर समस्या का हल रहता है। इन्हें समाज में काफी मान-सम्मान मिलता है। इन लोगों के धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
अगर बना हो X का चिह्न:
जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच में (X) का निशान बना दिखाई दे तो ऐसे जातकों को भाग्यशाली माना जाता है। जिनके हाथ में ये निशान होता है ऐसे जातक अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे जातकों को जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे लोग सामने वाले को जल्दी अपनी ओर आकर्षित भी कर लेते हैं।
एक से ज्यादा भाग्य रेखा होने पर
हस्तरेखा शास्त्र का मानना है कि अगर किसी की हथेली में एक से ज्यादा भाग्य रेखाएं हो या फिर उंगलियों के आकार बराबर हों, तो ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं। साथ ही अगर किसी व्यक्ति की हथेली में रेखाएं गहरी और स्पष्ट हैं, तो उन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022