Raj Yog In Palm: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली में जैसे ग्रह मिलाकर राजयोग का निर्माण करते हैं। ऐसे ही व्यक्ति के हाथ में रेखाओं और चिह्नों से मिलकर राजयोग बनते हैं। इन राजयोगों के बनने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति राजा के समान सुख-सुविधाओं से भरा जीवन व्यतीत करता है। वहीं व्यक्ति को जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। उसके ऊपर धन के देवता कुबेर की हमेशा कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं इन राजयोगों के बारे में…
हाथ में घोड़ा और पेड़ का निशान
जिन लोगों की हथेली के बीच घोड़ा, घड़ा, पेड़ या स्तंभ का निशान बना हो उन्हें जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इन लोगों के पास अकूत धन संपत्ति होती है। साथ ही ये लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं। ये लोग मेहनती भी होते हैं।
प्रशासनिक पद होता है प्राप्त
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा हो और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाए वह राजसुख भोगता है। साथ ही ऐसे लोगों पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद होता है। ये लोग बड़े- बड़े प्रशासनिक पद पर होते हैं और जीवन में खूब धन कमाते हैं। ये लोग दानी भी होते हैं। साथ ही ये लोग किसी अधीनता पसंद नहीं करते हैं।
लग्जरी जीते हैं लाइफ
जिनकी हथेली में शक्ति, तोमर, बाण, रथ चक्र या ध्वजा दिखाई देती है, तो समझ लें कि उनका जीवन काफी सुखद रहेगा। मान्यता है कि ऐसे लोगों को शासन-प्रशासन में बड़ा ओहदा मिलता है। ये लोग धन की सेविंग करने में भी माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं।
बनते हैं बड़े कारोबारी
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर मछली का चिन्ह हो तो शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर मछली का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति टाइकून बिजनेसमैन होता है। ये लोग अच्छे टीम लीडर होते हैं। साथ ही ये लोग वर्कप्लेस पर सबको साथ लेकर चलते हैं। ये लोग दूरदर्शी होते हैं।
