Raj Yog In Palm: आप लोगों ने अक्सर कुंडली में राजयोग के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं व्यक्ति के हाथ में भी कुछ ऐसे निशान और रेखाएं होती हैं। जो राजयोग बनने के संकेत देतीं हैं। ऐसा व्यक्ति राजा के समान सुख-सुविधाओं से भरा जीवन व्यतीत करता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं रेखाएं और निशान होते हैं…
अगर हाथ में हों ये निशान:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों की हथेली के बीच घोड़ा, घड़ा, पेड़ या स्तंभ का निशान बना हो उन्हें जीवन में राजसुख मिलता है। इन लोगों के पास अकूत धन संपत्ति होती है। साथ ही ये लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं और जीवन के सारे भौतिक सुख पाते हैं।
शनि रेखा हो ऐसी:
जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा हो और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाए वह राजसुख भोगता है। साथ ही ऐसे लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग बड़े- बड़े प्रशासनिक पद पर होते हैं और जीवन में खूब धन कमाते हैं। साथ ही इन्हें महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है और ये घूमने फिरने के भी शौक होता है।
बनते हैं टाइकून बिजनेसमैन:
यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर मछली का चिन्ह हो तो शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर मछली का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति टाइकून बिजनेसमैन होता है। साथ ही ये लोग उसूलों के बहुत पक्के होते हैं। ये जो कहते हैं वो करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Sun Transit: ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत
बनते हैं बड़े राजनेता:
हस्तरेखा के अनुसार हथेली में त्रिशुल का निशान होना बहुत शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की हथेली पर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो वह समाज में गौरव एवं सम्मान प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति राजनीति में भी बड़ा पद पाता है और समाज में लोकप्रिय होता है। साथ ही उसको खूब सम्मान मिलता है। (यह भी पढ़ें)- मासिक राशिफल, मार्च 2022: इस महीने मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, मेष समेत 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल