Palmistry: हाथ में बनी रेखाएं जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हाथ में बनी रेखाओं के कई संकेत होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि हथेली पर किन जगहों पर मछली के निशान होना शुभ संकेत माना गया है। हस्तरेखा शास्त्र में इसे क्या लाभ और हानि बताए गए हैं।
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में मछली का महत्व
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में मछली को शुभ माना गया है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर मछली का निशान नजर आना शुभ होता है। हथेली पर अलग-अलग स्थान पर इस निशान का अलग संकेत होता है। हालांकि हथेली पर मछली के आकार का निशान बनना बहुत ही शुभ और लाभप्रद माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में मछली पालने से कुंडली मे ग्रह दोष भी दूर होता है।
जीवन रेखा पर मछली निशान के संकेत
अगर आपकी जीवन रेखा पर मछली के निशान बन रहे हैं, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यह लंबी उम्र होने का संकेत होता है।
केतु पर्वत पर मछली निशान के क्या संकेत होते हैं?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार केतु पर्वत यानि की मणिबंध रेखाओं के ऊपर यदि मछली के आधार का निशान बन रहा हो, तो यह धार्मिक प्रवृत्ति का संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति का होता है। ऐसे जातक जीवन में प्रतिष्ठावान होते हैं और उनके पास कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
कनिष्ठिका अंगुली पर मछली निशान के संकेत
जिस जातक की हथेली पर बुध पर्वत यानि कनिष्ठिका अंगुली के नीचे मछली का निशान बनता है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे जातक वाणी में बहुत प्रभावशाली होते हैं और अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करते हैं। जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।