हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर में मौजूद हर एक तिल का अपना अलग महत्व होता है। लेकिन शरीर पर मौजूद हर तिल अशुभ नहीं होता है। कुछ तिल शुभ भी होते हैं। कुछ तिल आपके करियर और भविष्य के बारे में भी बताते हैं। आज हम आपको बताएंगे शनि पर्वत पर तिल अगर हो तो क्या फल होता है।
हर तिल का अपना अलग होता है महत्व:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली पर नीचे की तरफ तिल होता है ऐसा व्यक्ति जीवन में अपार सफलता हासिल करता है। वहीं अंगूठे के ऊपर तिल का होना इस बात का संकेत माना जाता है कि व्यक्ति को सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। हाथ की बीच वाली उंगली पर तिल का होना सुख समृद्धि का सूचक है। वहीं बीच वाली उंगली के नीचे वाले स्थान पर तिल होना अशुभ माना जाता है।
वैवाहिक जीवन गुजरता है कष्टमय:
जिन लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल होता है उनका मन अस्थिर रहता है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन कष्ट में गुजरने की संभावना रहती है। चंद्रमा मन कारक होता है और ऐसे लोगों का मन चलायमान भी होता है।
शुक्र पर्वत पर तिल:
अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति कामुक और काफी खर्चीली प्रवृत्ति का होता हैं लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा इन पर हमेशा बरसती रहती है। इसके विपरीत जिन व्यक्तियों की हथेली में अंगूठे पर तिल का निशान होता है वह व्यावहारिक, कर्मठ और न्याय का साथ देने वाले होते हैं।
मिल सकती है सरकारी नौकरी:
मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभ माना गया है, यह सुख संपत्ति देने वाला है। इन लोगों की सरकारी नौकरी भी लगती है और ये लोग खूब मान- सम्मान भी कमाते हैं। ऐसे लोगों की जॉब प्रशासनिक लाइन में लग सकती है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022