October Month Horoscope Planet Prediction : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें सूर्य, बुध और शुक्र का नाम शामिल है। साथ ही इस महीने आदित्य मंगल राजयोग, हंस राजयोग और रूचक योग बनने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

3 अक्टूबर से इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 27 साल बाद दंडाधिकारी शनि देव की चाल में होगा बदलाव, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए अक्टूबर का महीना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से हंस राजयोग सप्तम स्थान पर तो वहीं रूचक राजयोग 12वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को बोनस और उपहार मिलने का संयोग बनेगा। आपके लिए यह महीने फैमिली लाइफ के मामले में भी सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल और प्रेम बना रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार इलेक्ट्रोनिक्स, सोना- चांदी के कारोबार से जुड़ा हुआ है तो उनको लाभ हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

अक्टूबर का महीना मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से हंस राजयोग धन भाव पर तो वहीं रूचक राजयोग सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। आपका फंसा हुआ धन भी मिलेगा। वहीं शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं आप इस समय अधिक लोकप्रिय रहेंगे। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए अक्टूबर का महीना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से रूचक राजयोग लग्न भाव पर तो वहीं हंस राजयोग अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आप रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए है तो आपको यह समय अच्छा रहेगा। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही  जो लोग पुलिस या सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं उनको अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल