October Grah Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर माह कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने वाला है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह की उथल पुथल मच सकती है। बता दें कि इस माह सूर्य, शुक्र, राहु, केतु, से लेकर बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिषविदों की मानें, तो ग्रहों की ऐसी चाल अक्टूबर माह में कुछ राशियों को विशेष लाभ दे सकती है। आइए जानते हैं कि अक्टूबर माह में कब कौन से ग्रह कर रहे हैं प्रवेश, साथ ही किन राशियों को मिलेगा लाभ।

ग्रह गोचर अक्टूबर 2023

बुध का कन्या राशि में गोचर (Budh Transit In Kanya)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि का कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 01 अक्टूबर 2023 की रात 08 बजकर 29 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है।

शुक्र का सिंह राशि में गोचर (Shukra Transit In Leo)

दैत्यों के गुरु शुक्र 02 अक्टूबर 2023 की रात 12 बजकर 43 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

मंगल का तुला राशि में गोचर (Mangal Transit In Tula)

ग्रहों के योद्धा और सेनापति मंगल 03 अक्टूबर 2023 की शाम 05 बजकर 12 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।

सूर्य का तुला राशि में गोचर (Surya Transit In Tula)

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों में प्रमुख ग्रह माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य 18 अक्टूबर 2023 की दोपहर 01 बजकर 18 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

बुध का तुला राशि में गोचर (Budh Transit In Tula)

बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध 19 अक्टूबर 2023 की दोपहर 01 बजकर 06 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

राहु का मीन राशि में गोचर (Rahu Transit In Meen)

अक्टूबर माह काफी खास है, क्योंकि इसी माह पापी ग्रह राहु वक्री चाल चलते हुए 30 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर मंगल की राशि मेष राशि से निकलकर देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे।

केतु का कन्या राशि में गोचर (Ketu Transit In Kanya)

राहु के अलावा केतु भी राहु परिवर्तन कर रहे हैं। केतु करीब डेढ़ साल बाद 30 अक्टूबर, 2023 की दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह की राशि तुला में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में पहले से ही सूर्य और बुध ग्रह विराजमान है।

ग्रहों के गोचर ने इन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर माह में बुध, शुक्र, सूर्य, राहु, केतु के राशि परिवर्तन करने से मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। ऐसे में उच्च अधिकारी काम से प्रसन्न होकर पदोन्नति के साथ बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बिजनेस की बात करें, तो कई बड़ी डील हाथ लग सकती है।इसके साथ ही व्यापार में निवेश करने से कई गुना अधिक मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।