Mulank Six: अंक शास्त्र में शुक्र ग्रह को विलासता, धन, वैभव, ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख और लग्जरी लाइफ का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह का संबंध 6 नंबर से माना जाता है।  आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इन मूलांक में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही इन लोगों को शुक्र ग्रह अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा देते हैं। वहीं यह लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं।  आइए जानते हैं ये इन मूलांक से जुड़ी अन्य जानकारी…

होते हैं बहुत फैशनेबल और कला प्रेमी

शुक्र ग्रह से जुड़े लोग बहुत फैशनेबल होते हैं। साथ ही ये लोग दिखने में बहुत चार्मिंग होते हैं। वहीं ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग अपने आपको फिट रखते हैं। वहीं इनका स्वभाव थोड़ा चुलबुले रहता है। साथ ही ये जहां भी जातें हैं वहां इनको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने का भी शौक रहता है। इन लोगों पर बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है। साथ ही ये पहली मुलाकात में किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। ये लोग दोस्ती निभाने में सबसे अच्छे होते हैं। वहीं ये लोग कला के अच्छे जानकार और कला प्रेमी होते हैं। 

शुक्र देव देते हैं अपार पैसा और पद

मूलांक 6 से जुड़े लोग जीवन में काफी अमीर होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन शान- ओ- शौकत से जीते हैं। वहीं ये लोग व्यवहारिक होते हैं। साथ ही आपको बता दें कि अगर मूलांक 6 से जुड़े लोग बिजनेस में साझेदारी करना चाहते हैं या फिर किसी के साथ लव रिलेशनशिप में आने चाहते हैं तो मूलांक 6 वालों की कम्पैटिबिलिटी मूलांक 7 वालों के साथ सबसे अच्छी रहती है। इसके अलावा मूलांक 5 वालों के साथ भी रिश्ते अच्छे रहते हैं। अंक 6 से जुड़े लोग अगर फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग, नाटक और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाएं तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं अगर व्यापार की बात करें तो ये लोग अगर वस्त्र, लग्जरी आयटम, हीरा, सोने- चांदी से जुड़ा व्यवसाय करें, तो इनको अच्छा फायदा हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025