Mulank Six: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंंकों का वर्णन मिलता है और इन अंकों के आधाऱ पर ही फलित किया जाता है। क्योंकि व्यक्ति की जन्मतिथि का संबंध इन अकों से होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। मूलांक 6 के स्वामी भौतिक सुख और रोमांटिक ग्रह शुक्र देव हैं। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इन मूलांक में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही ये लोग वफादार और केयरिंग जीवनसाथी साबित होते हैं। आइए जानते हैं ये इन मूलांक से जुड़ी अन्य जानकारी…

होते हैं रोमांटिक और कला प्रेमी

शुक्र ग्रह को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस मूलांक से जुड़े लोग देखने को में चार्मिंग और रोमांंटिक होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। वहीं इन ये लोग अपने आप को मेंटेन रखते हैं। साथ ही ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। इन लोगों पर बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है। साथ ही ये पहली मुलाकात में किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। ये लोग दोस्ती निभाने में सबसे अच्छे होते हैं। 

पैसा खर्च करने में रहते हैं आगे

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों को महंगी- महंगी चीजों के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग घूमने- फिरने पर काफी रूपये खर्च करते हैं। साथ ही इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी ही रहती है। साथ इन्हें तरह- तरह ड्रेस पहनने का शौक होता है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। वहीं ये लोग जीवन में खूब भौतिक सुख भोगते हैं। 

इन क्षेत्रों में कमाते हैं अच्छा नाम

अंक 6 से जुड़े लोग अगर फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग, नाटक और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाएं तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं अगर व्यापार की बात करें तो ये लोग अगर वस्त्र, लग्जरी आयटम, हीरा, सोने- चांदी से जुड़ा व्यवसाय करें, तो इनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इनकी मूलांक 6, 15 और 24 वालों से अच्छी पटरी खाती है। साथ ही 2, 3 और 9 मूलांक वाले भी इनके लिए अच्छे रहते हैं। हल्का नीला, हल्का गुलाबी व सफेद रंग आपके लिए सबसे शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल