Mulank Nine: अंकशास्त्र में 1 लेकर 9 अंंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। वहीं जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसका संबंध किसी न किसी तारीख को होता है। साथ ही इसी तारीख से उसका मूलांक बनता है और उस मूलांक का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।  यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 09 के बारे में, जिसका संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक से जुड़े लोग रिस्क लेना पसंद करते हैं। साथ ये लोग चैलेंज का खुलकर सामना करते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी खास जानकारी…

रिस्क लेने में होते हैं माहिर

मूलांक 6 से जुड़े लोग रिस्क लेने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग इस खूबी से व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं। ये लोग निडर और साहसी होते हैं। ये लोग ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि कोई भी समस्या आने पर पीछे नहीं हटते हैं बल्कि उसका समाधान खोजने का प्रयास करते हैं। लेकिन ये लोग थोड़े क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं। जिस वजह से कभी- कभी ये लोग अपना और दूसरों का नुकसान कर बैठते हैं। 

खूब होती है धन-संपत्ति 

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों पर खूब-संपत्ति होती है। क्योंकि इन लोगों पर भूमिपुत्र मंगल का आशीर्वाद होता है। वहीं ये लोग थोड़े चुस्त और फुर्तीले होते हैं। साथ ही इन लोगों को लापरवाही पसंद नही होती है और ये लोग कार्य को समय पर पूरा करते हैं। वहींं इन लोगों को प्रेम संबंध में सफलता कम ही मिलती है। क्योंकि इन लोगों को आत्मसम्मान बहुत प्रिय है। इसलिए इन लोगों की जल्दी अपने पार्टनर से लड़ाई हो जाती है।  ये लोग हर बात की गहराई तक जाते हैं, जिस वजह से इनके प्रेम संबंध में कटुता आती है। ये लोग डिबेट करने में भी माहिर होते हैं।

इन क्षेत्रों में खूब कमाते हैं नाम और पैसा

मूलांग 6 से जुड़े लोग इंजीनियर, डॉक्टर, रेलवे, सेना, पुलिस और गुप्त एजेंसी के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही व्यापारी की दृष्टि से देखा जाए तो मेडिकल, दवाई के काम में अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल