Numerology Date Of Birth Astrology: जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। माना जाता है कि इस मूलांक में जन्मे जातक बेहद ही स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता बेहद ही पसंद होती है। जानिए मूलांक 3 वालों की स्वास्थ्य, आर्थिक, लव, विवाह लाइफ से लेकर सबकुछ।

स्वभाव: मूलांक 3 वाले साहसी, वीर, संघर्षशील और शक्तिशाली होते हैं। ये लोग जो ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं। ये अच्छे विचारक और दूरदर्शी भी होते हैं।

शिक्षा: इस मूलांक के जातक अकसर उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। विज्ञान व साहित्य में इनकी विशेष रूचि होती है। पढ़ाई के क्षेत्र में ये सफल रहते हैं।

आर्थिक स्थिति: आरम्भिक जीवन में इनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं रहती। लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ-साथ इनकी वित्तिय स्थिति सुधरने लगती है। इन्हें एक से अधिक साधनों से धन प्राप्त होता है। इन्हें धन संपत्ति को लेकर कई मुकद्दमेंबाजी का भी सामना करना पड़ता है।

संबंध: इस राशि के जातक अपने रिश्ते अच्छे से निभाते हैं। ये अपने भाई बहनों के लिए काफी कुछ करते हैं लेकिन इन्हें अपने भाई-बहनों से उतना सहयोग नहीं मिल पाता है। लेकिन इनके संबंध सभी से अच्छे रहते हैं। इनके मित्रों की संख्या खूब होती है। खासकर इनकी मूलांक 3, 6, 9 वालों से अधिक बनती है। इन्हें अपने दोस्तों से अकसर धोखा मिलता है।

विवाह: इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। हालांकि वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। ये जातक विलासी प्रवृत्ति के होते हैं लेकिन अपने मान-सम्मान के प्रति विशेष ध्यान देते हैं। इन्हें अपनी बड़ी संतान से कष्ट मिलने के आसार रहते हैं।

करियर: मूलांक 3 वाले सेना, पुलिस, अधिकारी, सचिव, लेखक, टीचर, सेल्समेन और धार्मिक नेता आदि बन सकते हैं। ये लोग अपने कार्य में निपुण होते हैं।

स्वास्थ्य: तंत्रिका संस्थान के रोग, त्वचा से जुड़े रोग, कमर दर्द और पैरो में दर्द आदि रोग इन्हे परेशान कर सकते हैं।

शुभ रंग, दिन और तारीख: इनके लिए मूलांक 3, 6, 9 वाली तारीख शुभ है। गुरुवार का दिन इनके लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार व मंगलवार भी इनके लिए अच्छे दिन है। इनके लिए बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी रंग अनुकूल है।