Numerology Mulank 8: ज्योतिष शास्त्र में जैसे ग्रहों का विश्लेषण करके व्यक्ति का नेचर, व्यक्तित्व और भविष्य का पता लगाया जाता है। ऐसे ही अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके नेचर, भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं, मूलांक 8 के बारे में, जिसका संबंध शनि देव से माना जाता है। मतलब जो व्यक्ति महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेते हैं उनका मूलांक 8 होता है। वहीं शनि देव के प्रभाव से इस अंक से जुड़े जातक न्याय प्रिय, मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग अपनी मेहनत से बड़े बिजनेसमैन बनते हैं। साथ ही ये लोग अपने लक्ष्य को पूरा करके ही दम लेते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 की विशेषता और खूबियांं…

विचारक और न्यायप्रिय होते हैं

मूलांंक 8 से जुड़े लोग विचारक होते हैं। साथ ही ये लोग शौध के कार्य में अच्छा नाम कमाते हैं। इन लोगों को दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं होता है। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। ये किसी भी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठते हैं। इन लोगों को जीवन में सफलता थोड़ी लेट मिलती है। मतलब ये लगभग 35 साल बाद जीवन में कुछ बड़ा कर पाते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। 

ये लोग बनते हैं बड़े बिसनेसमैन

शनि ग्रह के प्रभाव से ये लोग बड़े बिसनेसमैन बनते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही नाम और शौहरत कमा लेते हैं। ये लोग किसी भी काम को कठिन नहीं मानते हैं। साथ ही इन लोगों को लापरवाही और आलस्य पसंद नहीं होता है। ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं।

इन क्षेत्रों में कमाते हैं खूब नाम

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है, वह लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित व्यापार करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। साथ ही जॉब की बात करें तो ये लोग इंजीनियरिंग, आईटी सेक्टर, ऑटो सेक्टर में नौकरी करें तो अच्छी सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल