Mulank 4: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को कठोर वाणी, जुआ, यात्राएं, चोरी, दुष्ट कर्म, त्वचा के रोग, धार्मिक यात्राएं आदि का कारक कहते हैं। वहीं राहु ग्रह का 4 नंबर पर स्वामित्व होता है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन लोगों का मूलांक 4 बनता है।  इस मूलांक के लोग क्रिएटिव और दूरदर्शी होते हैं। साथ ही ये लोग राजनीति में सफल होते हैं। वहीं ये लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ कमाते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक वालों के बारे में खास बातें…

Kartik Purnima 2025 Date: 4 या 5 नवंबर कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानिए तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

होते हैं प्रैक्टिकल और क्रिएटिव

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4 होता है वो लोग बहुत ही प्रैक्टिकल होते हैं। ये थोड़े से कम इमोशनल होते हैं। साथ ही ये लोग क्रिएटिव भी होते हैं। वहीं ये लोग वैज्ञानिक या फिर अच्छे राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। खास बात ये है कि ये लोग हर विषय की अच्छी जानकारी रखते हैं। ये थोड़े मनमौजी स्वभाव के होते हैं। वहीं ये लोग हर कार्य को समय पर पूरा करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक सभी काम बहुत ही योजनाएं बनाकर करते हैं। इसलिए कई बार राहु इन्हें बहुत सारा पैसा भी दिलाता है।

मनमौजी होता है स्वभाव

वहीं इस मूलांक वाले लोग हर चीज को अपने हिसाब से सोचते हैं। दूसरों की बातों को न तो समझते हैं न ही उनकी बात सुनते हैं। यदि लोग इनको कोई सलाह भी दें तो यह सलाह सुनना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही ये लोग थोड़ा अकेला रहना पसंद करते है। लेकिन जब ये महफिल में बैठते हैं तो फिर रंग भी जमा देते हैं। ये मनमौजी स्वभाव के होते हैं। मूलांक 7 केतु से जुड़ा है। इसलिए मूलांक 4 वालों की मूलांक 7 वालों से अच्छी बनती है। वहीं मूलांक 4 वालों की मूलांक 2 और मूलांक 8 वालों के साथ ज्यादा नहीं बनती है।

नवंबर में न्यायाधीश शनि चलने जा रहे हैं सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल