Mulank 4: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। यहांं हम आज बात करने जा रहे हैं अंक 4 के बारे में, जिसका संबंध मायावी ग्रह राहु ग्रह से माना जाता है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन लोगों का मूलांक 4 बनता है। इस मूलांक के लोग हाजिरजवाबी और चालाक होते हैं। साथ ही ये लोग राजनीति में सफल होते हैं। वहीं ये लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ कमाते हैं। वहीं राहु ग्रह पर इनका आशीर्वाद होता है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं इस मूलांक वालों के बारे में खास बातें…
होते हैं हाजिरजवाबी और चालाक
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4 होता है वो लोग बहुत ही प्रैक्टिकल और क्रिएटिव होते हैं। ये थोड़े से कम इमोशनल होते हैं। वहीं ये लोग बेहद चतुर, तेज-तर्रार और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में माहिर होते हैं। इनकी बातों में इतना आकर्षण होता है कि सामने वाला व्यक्ति इन्हें सुनता ही रह जाता है। इनकी बुद्धिमानी और हाजिरजवाबी से लोग इन पर भरोसा करने लगते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े मजाकिया भी होते हैं। वहीं यह अच्छे रिसर्चर होते हैं।
होती है लीडरशिप क्वालिटी
मूलांक 4 वाले लोग हर चीज को अपने हिसाब से सोचते हैं। दूसरों की बातों को न तो समझते हैं न ही उनकी बात सुनते हैं। यदि लोग इनको कोई सलाह भी दें तो यह सलाह सुनना पसंद नहीं करते हैं। ये हमेशा कुछ अलग और नया करने की सोच में रहते हैं। एडवेंचर और रिस्क लेना इन्हें पसंद होता है। इनका खुला स्वभाव, स्वतंत्र सोच और मजाकिया अंदाज लोगों को इनकी ओर खींच लाता है। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग जल्दी किसी के साथ खुलते नहीं हैं। लेकिन ये जब भी खुलते हैं तो अच्छे से बातचीत करते हैं। इन लोगों के अंदर नेतृत्व का गुण होता है।
मूलांक 7 केतु से जुड़ा है। इसलिए मूलांक 4 वालों की मूलांक 7 वालों से अच्छी बनती है। वहीं मूलांक 4 वालों की मूलांक 2 और मूलांक 8 वालों के साथ ज्यादा नहीं बनती है।
