Mulank 4 Personality: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को कठोर वाणी, जुआ, यात्राएं, चोरी, दुष्ट कर्म, त्वचा के रोग, धार्मिक यात्राएं आदि का कारक माना जाता है। वहीं राहु ग्रह की महादशा व्यक्ति के ऊपर 18 वर्षों तक चलती है। वहीं राहु ग्रह का संबंध 9 अंक से है। इस अंंक पर राहु ग्रह का आधिपत्य है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। ये लोग कूटनीतिज्ञ होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े राजनेता और अभिनेता होते हैं। ये लोग हर काम की गहराई तक जाते हैं। आइए जानते हैं इनके जुड़ी अन्य खास बातें …

12 महीने बाद बनेगा व्यापार के दाता बुध और धन के दाता शुक्र का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

होते हैं अच्छे प्लानर और मेहनती

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 4 वाले लोग बेहद व्यवहारिक और मेल-मिलाव रखने वाले होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी योजना बनाकर करते हैं और जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, तब तक मेहनत करते रहते हैं। ये लोग नए विषयों को जानना और पढ़ने वाले होते हैं। साथ ही लोग जिंदगी को अपने तरीके से जीते हैं। वहीं ये लोग चकित कर देने वाले कार्यों को करने में माहिर होते हैं। ये साहसी और व्यवहार कुशल होते हैं। ये लोग अच्छे प्लानर होते हैं।

रहस्यमयी और जिद्दी होते हैं

मूलांंक 4 वाले लोग थोडे़ रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही ये लोग रिसर्च के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। वहीं इन लोगों के अंदर चतुराई से काम निकालने की कला होती है। इनका जिद्दी स्वभाव है। ये लोग अपनी राय पर अड़े रहते हैं और किसी की सलाह को आसानी से नहीं मानते। ये लोग  राजनीति, मीडिया, बिजनेस, प्रौद्योगिकी और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में ये असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हैं। साथ ही इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। ये गूढ़ विषयों के अच्छे जानकार होते हैं।

18 साल बाद बनेगी शुक्र और राहु की महायुति, 2026 में इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल