Numerology: ज्योतिष में जैसे कुंडली में स्थित ग्रहों के विश्लेषण के आधार पर फलित किया जाता है। ऐसे ही अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर फलित किया जाता है। 

अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का जिक्र मिलता है। इन अंकों के स्वामी कोई न कोई ग्रह होते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 4 के बारे में। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। चूंकि इस मूलांक का स्वामी राहु ग्रह को माना गया है। इसलिए ये लोग कूटनीतिज्ञ होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े राजनेता और अभिनेता होते हैं। ये लोग हर काम की गहराई तक जाते हैं। आइए जानते हैं इनके जुड़ी अन्य खास बातें …

राजनीतिज्ञ और क्रांतिकारी होते हैं

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4 होता है। वह लोग राजनीति में सफल होते हैं। साथ ही ये लोग बडे़ राजनेता और अभिनेता बनते हैं। वहीं ये लोग क्रांतिकारी विचार वाले होते हैं। ये लोग हर चीज को गहराई से जानने वाले होते हैं। ये लोग मनमौजी स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग जिंदगी को अपने तरीके से जीते हैं। वहीं ये लोग चकित कर देने वाले कार्यों को करने में माहिर होते हैं। ये साहसी और व्यवहार कुशल होते हैं। यदि इन पर गलत संगति का प्रभाव न पड़े तो ही अच्छा है क्योंकि इसकी वजह से नुकसान होने की संभावना रहती है।

जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं

मूलांंक 4 वाले लोग थोडे़ रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही ये लोग रिसर्च के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। वहीं इन लोगों के अंदर चतुराई से काम निकालने की कला होती है। ये लोग खुलकर जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों को भी खुश रखने की कोशिश करते हैं। साथ ही इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। ये गूढ़ विषयों के अच्छे जानकार होते हैं। वहीं ये जिस लक्ष्य के पीछे पड़ जाएं उसे पाकर ही दम लेते हैं। लेकिन  इन लोगों के अंदर कई बार आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल