Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक के अनुसार व्यक्ति के भविष्य के बारे में बातें बताई जाती हैं। इस शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख में होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों की किस्मत काफी अच्छी होती है। इन्हें कभी भी अपने जीवन में कोई आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। मूलांक 4 के लोग जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां इन्हें खूब सफलता प्राप्त होती है। इनके पास धन-दौलत की बिल्कुल भी की नहीं होती।

मूलांक 4 के स्वामी राहु माने जाते हैं। इसलिए इस मूलांक के लोग अपनी जिंदगी में खूब सारे दोस्त बनाते हैं। यह हमेशा दूसरों को खुश रखने की चाहत रखते हैं। इनका यही स्वभाव लोगों को काफी पसंद भी आता है। मूलांक 4 के लोग हमेशा ऐसा कोई-ना-कोई काम कर देते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। अपनी जिंदगी में यह लोग खूब पैसा कमाते हैं। हालांकि ये लोग दूसरों पर बेहद ही जल्दी विश्वास कर लेते हैं। इस कारण इन्हें कई बार धोखा भी मिल जाता है।

मूलांक 4 के लोगों के जीवन में अचानक से कोई भी घटना घटने के आसार होते हैं। या तो इन्हें अचानक से लाभ प्राप्त होता है या फिर हानि। मूलांक 4 के जातकों की खास बात होती है कि यह समय के बेहद ही पाबंद और अनुसाशन प्रिय होते हैं। यह जिस भी काम को हाथ में लेते हैं, उसे समय पर पूरा करके ही दम लेते हैं। हालांकि इनका स्वभाल काफी झगड़ालू किस्म का होता है।

इसलिए अक्सर मूलांक 4 के लोगों के कई दुश्मन भी बन जाते हैं। हालांकि यह लोग बड़ी-से-बड़ी परेशानी में भी हार नहीं मानते। यही कारण है कि यह हर चुनौती को बड़ी ही आसानी से पार कर लेते हैं। मूलांक 4 के जातक दूसरों का दिल जीतने में भी काफी माहिर होते हैं। हर कोई इनसे अपने दिल की बात बेहद ही आसानी से कह देता है। लेकिन यह लोग अपने मन की बात किसी से भी साझा नहीं कर पाते।