Mulank Eight : हमारे जीवन में अंकों का विशेष महत्व है। क्योंकि कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। वहीं जब किसी बच्चे का जन्म होता है, तो वह किसी न किसी तारीख में जन्म लेता है। साथ ही उस जन्मतिथि का असर उसके जीवन में हमेशा बना रहता है। क्योंकि वो अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। जिसका संबंध शनि देव से है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। आइए जानते हैं अंक 8 से जुड़ी और अन्य रोचक बातें…
भाग्य से ज्यादा कर्म पर करते हैं विश्वास
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। उन लोगों पर शनि देव की असीम कृपा होती है। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग किसी कार्य को पूरा करके ही दम लेते हैं। मतलब ये लोग जिस लक्ष्य को पाना चाहते हैं उसे पाकर ही रहते हैं। ये अपने विचारों को लेकर बहुत मजबूत रहते हैं। ये लोग न्यायप्रिय भी होते हैं। ये लोग सेविंग करने में भी माहिर होते हैं और फिजूल खर्च करने से बचते हैं।
30 साल बाद चमकती है किस्मत
मूलांक 8 से जुड़े लोग किस्मत के कम ही धनी होते हैं। मतलब इन लोगों को हर चीज मेहनत से मिलती है। साथ ही इन लोगों की किस्मत 30 साल बाद चमकती है। वहीं ये लोग भौतिक सुख कम ही भोगते हैं। ये लोग सिंपल लाइफ में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ये लोग किसी बात को गहराई से जानना चाहते हैं। साथ ही ये लोग अच्छे रिसर्चर होते हैं।
जानिए शुभ दिन, कलर और करियर- कारोबार
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। ये लोग इंजीनियरिंग, कंपनी में नौकरी, प्रशासनिक और सरकारी क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही अगर बिजनेस की बात करें तो यह लोग लोहे, पट्रोल, ऑयल, खनिज और काली चीज से जुड़ी वस्तुओं से जुडे़ व्यापार में अच्छा लाभ कमाते हैं।वहीं इनके लिए महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख बेहद शुभ मानी जाती है। साथ ही इनके शुभ दिन शुक्रवार और शनिवार हैं।
