Moolank Eight Effect: अंकों का हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव है। इसलिए देखा होगा कि कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। आपको बता दें कि जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो जिस तारीख में उसका जन्म होता है। उससे उसका मूलांक और भाग्यांक का निर्माण होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में, जिसका संबंध शनि देव से हैं। मतलब जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही इन लोगों को सफलता 35 की उम्र के बाद मिलती है। साथ ही ये लोग अपने दम पर जीवन में मुकाम हासिल करते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी विशेष जानकारी…
होते हैं रहस्यमयी और न्यायप्रिय
अंकविज्ञान के मुताबिक जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। वह लोग रहस्यमयी और न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग अपने सिद्धातों के पक्के होते हैं। ये लोग हर चीज को बहुत गहराई से जानना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग जो ठान लेते हैं, वो पूरा करके ही छोड़ते हैं।ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। ये लोग सेविंग करने में भी माहिर होते हैं और फिजूल खर्च करने से बचते हैं।
35 की उम्र के बाद पाते हैं सफलता
आठ मूलांक वाले लोग बहुत हर परिस्थिति में प्रसन्न रहते हैं। साथ ही ये लोग अपना काम समय पर पूरा करते हैं। इन लोगों को लापरवाही पसंद नहीं होती है। वहीं इन लोगों का भाग्य लगभग 35 वर्ष के बाद चमकता है। क्योंकि अंक 8 पर शनि देव का आधिपत्य होता है और शनि देव धीमी गति से चलने वाले ग्रह है। इसलिए वह फल भी देर से देते हैं। लेकिन ये लोग गरीब परिवार में भी पैदा होकर, 35 की उम्र के बाद खूब धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं अच्छा नाम और पैसा
मूलांक 8 वालो के शुभ दिन शनिवार और शुक्रवार हैं। साथ ही इन लोगों का शुभ समय शाम का होता है। वहीं ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित व्यापार करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।