Shani Dev Mulank Eight: शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही यह मकर और कुंभ राशि के होते हैं। वहीं तुला राशि शनि की उच्च राशि है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। साथ ही अंक 8 के ये स्वामी होते हैं। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ऐसे लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। ये लोग बड़े कारोबारी होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी…
500 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बनेगा पावरफुल समसप्तक योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग
होते हैं कर्मठ और न्यायप्रिय
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। ये लोग जुनूनी होते हैं। साथ ही यह लोग अपने कार्य को समय पर पूरा करते हैं। वहीं इन लोगों को कार्य में लापरवाही पसंद नहीं होती है। वहीं ये लोग मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। वहीं ये लोग उसूलों के पक्के होते हैं। साथ ही इनको जीवन में भौतिकता कम ही पसंद होती है। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं।
होते हैं बड़े कारोबारी
मूलांक 8 से जुड़े लोग दूरदर्शी होते हैं। साथ ही ये लोग अच्छे टीम लीडर होते हैं। वहीं ये लोग बड़े कारोबारी बनते हैं। वहीं ये लोग डील करने में माहिर होते हैं। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। ये लोग किसी के दबाव में कार्य नहीं करते हैं।
साथ ही ये लोग धन की सेविंग करने में माहिर होते हैं। ये लोग अच्छी प्लानिंग करते हैं। वहीं ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। ये दृढ़ निश्चय के साथ काम करने और दूसरों को अपने साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और शोहरत
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 8 से जुड़े लोग प्रापर्टी, रियल स्टेट, ऑयल, खनिज, वकील, जज से जुड़ा काम- कारोबार करें तो अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही ये लोग बड़ी- बड़ी कंपनी के मालिक होते हैं।