November Horoscope 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार नवंबर में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और शनि देव का नाम शामिल है। जिसमें सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। वहीं शनि देव मार्गी अपनी स्वराशि में मार्गी होंगे। वहीं इन ग्रहों का चाल से  ही शश और गजकेसरी राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में इन ग्रहों और राजयोग के प्रभाव से नवंबर का महीना 4 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इस महीने इन रासियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

पांच ग्रहों की चाल में बदलाव से आप लोगों को नवंबर का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। इस महीने आपको योजनाओं में सफलता मिलेगी। आय में इजाफा होगा। वहीं शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही  आपके पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी भी मुद्दे पर साझेदारी करने का उचित समय है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों को नवंबर का महीना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। आय के नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही आपको इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय आपको निवेश से भी लाभ होगा। लव लाइफ के लिहाज से महीना काफी मजबूत होने वाला है। इस महीने आपको जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने के कई मौके हासिल होने वाले हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

पांच ग्रहों की चाल में बदलाव कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय इस महीने आपको एक के बाद एक कई सफलताएं मिलेंगी। साथ ही आपके जरूरी रुके हुए काम बनेंगे। वहीं शनि देव आपकी राशि से छठे भाव में मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वहीं आपको इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस समय आपकी सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को नंवंबर का महीना किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होती रहेगी। वहीं करियर को सुधारने और नए संबंध बनाने का उचित समय है। व्यवसाय में आप नई योजनाओं की ओर बढ़ेंगे। इस महीने आपको निवेश से भी लाभ होगा। वहीं साथ ही इस महीने आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए संबंध बनेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल