Shubh Yog In Navratri: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि नवरात्रि में 9 दुर्लभ योग बनने जा रहे हैं और ये योग 400 साल बाद बनने जा रहे हैं। जिसमें 15 अक्टूबर को पद्म और बुधादित्य योग था और चित्रा नक्षत्र का संयोग था। इसके साथ ही 16 अक्टूबर को छत्र योग और स्वाती नक्षत्र था। वहीं 17 अक्टूबर को प्रीति, आयुष्मान और श्रीवात्स्य योग बन रहा है। वहीं 18 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। वहीं 20 अक्टूबर को रवि योग और 21 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इसके साथ ही 24 अक्टूबर को अमृतकाल और वृद्धि योग रहेगा। ऐसे में इन योगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं,जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए 9 दुर्लभ योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। जिससे उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको खूब धन लाभ भी हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। वहीं जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस समय अच्छी सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
नौ शुभ योग का बनना मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकते हैं। इस समय शादीशुदा लोगों के जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। साथ ही जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप सामाजिक तौर पर भी लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय रहने वाले हैं। इस अवधि में आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही पारिवारिक मामलों में बहुत ही शानदार साबित होगा। इस अवधि में आपको खूब पारिवारिक सुख मिलेगा। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए 9 दुर्लभ योग का बनना किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। वहीं साथ ही इस दौरान आप कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।