अंकों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। कोई अंक हमारे लिए लकी होता है, तो कोई अनलकी। साथ ही हमारा जन्म जिस तारीख को होता है, उन्हीं अंकों का जोड़ हमारा मूलांक होता है। अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर किसी व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य का फलकथन किया जाता है।
अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की बर्थ डेट 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं। गुरु ग्रह को बुद्धि और ज्ञान का कारक माना जाता है, इसलिए इस मूलांक के जातक अपनी जिंदगी अपनी बुद्धि के बल पर दुनिया में हर चीज हासिल कर लेते हैं।
आपको बता दें कि 2022 में इस मूलांक के जातकों को खट्टा-मीठा अनुभव होगा। इस दौरान आप रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाजसेवा से आपको प्रसिद्धि हासिल होगी और साथ ही सभी कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। साल 2022 में मूलांक 3 के लोगों के कोर्ट-कचहरी के लंबित पड़े मामले आपके पक्ष में आएंगे। हालांकि इस दौरान आपको खुद पर संयम रखने की जरूरत होगी। नए साल में अंक 3 और अंक 6 का यह योग-संयोग गुरु-शुक्र योग को दर्शाता है। गुरु-शुक्र योग का यह प्रभाव नए वर्ष में ज्ञान और भौतिक संपदा प्रचुर मात्रा में देगा। जमीन लेने के अथवा घर बनाने के योग प्रबल होंगे।
करियर और व्यवसाय के लिहाज से:
मूलांक 3 के जातकों को नए साल में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको अपने करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे साथियों का साथ मिलेगा। इस मूलांक के जो जातक नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उन लोगों को इस साल बेहद ही बेहतरीन ऑफर आने वाला है। यह साल मूलांक 3 के जातकों की जिंदगी को खुशियों से भर देगा। स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष असीम सफलता देने वाला वर्ष साबित होगा। व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से कपड़ा एवं अनाज के व्यापारी इस वर्ष बेहतर व्यापार करेंगे।
कैसी रहेगी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन:
दांपत्य जीवन और लव लाइफ नए साल में बेहतर रहेगी। अगर आप किसी से प्रेम करते है तो यह उसे व्यक्त करने का सबसे सही समय है। हालांकि पार्टनर के साथ बात-बात पर बहस करने से बचने की जरूरत होगी। जो लोग फिलहाल सिंगल हैं, उन्हें साल के आखिर तक सच्ची मोहब्बत का अहसास हो सकता है। संतान पक्ष से संबंधित सफलता मन में उल्लास का कारण बनेगी।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से:
शरीर में लिवर के आस-पास के क्षेत्रों में कुछ परेशानियों के संकेत दिख रहे हैं। विशेषकर पैंक्रियाज ग्लैंड का क्षेत्र। जनवरी, फरवरी , अगस्त और नवंबर के महीनों में स्वास्थ्य संबंधी एहतियात विशेष अपेक्षित है। इन महीनों में शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के कुछ ज्यादा ही बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
