Lord Ganesha Puja Rules: शास्त्रों के अनुसार कोई भी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा करने का विधान है। वहीं गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को सुख, समृद्धि, वैभव, विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता का प्रतीक माना जाता है। वहीं गणेश जी की पूजा के लिए बुधवार का दिन समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना करता है, भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही भक्त भगवान पर मोदक, दूर्वा और सिंदूर अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है भगवान गणेश जी की पूजा में कुछ वस्तुओं का अर्पित करना वर्जित बताया गया है। वहीं अगर आप इन चीजों को चढ़ाते हैं तो आपको पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है। आइए जानते हैं ये चीज कौन सी हैं…

तुलसी मां का पत्ता

शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश जी की पूजा- अर्चना में तुलसी की पत्तियों का इस्तमाल नहीं करना चाहिए।  क्योंकि भगवान गणेश ने तुलसी को श्राप दिया था और अपनी पूजा में स्वीकार न करने की बात कही थी। इसलिए अगर आप भगवान गणेश जी को तुलसी जी की पत्तियां अर्पित करते हैं, तो गणेष जी नाराज हो सकते हैं।

टूटे हुए अक्षत

भगवान गणेश जी की पूजा में टूटे हुए अक्षत का इस्तमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप टूटे हुए अक्षत प्रयोग करते हैं, तो गणेश जी रुष्ट हो सकते हैं। इसलिए हमेशा उन चावल का उपयोग करें, जो टूटे न हों, पूर्ण हों।

केतकी के फूल

भगवान गणेश जी को केतकी के फूल नहीं अर्पित करने चाहिए। दरअसल भोलेनाथ को केतकी के फूल पसंद नहीं हैं, जिसकी वजह से भगवान गणेश को भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं। वहीं सफेद फूल चढ़ाने से भी बचना चाहिए। आप गणेश भगवान पर गेंदे का फूल, लाल फूल अर्पित कर सकते हैं।

चंद्रमा से जुड़ी हुईं वस्तुएं

गणेश जी को चंद्रमा से जुड़ी वस्तुएं नहीं चढ़ानी चाहिए। क्योंकि एक बार चंद्रमा ने गणेश जी का उपहास कर दिया था तो उन्होंने नाराज होकर चंद्रमा को श्राप दिया कि उसका सौंदर्य खत्म हो जाएगा। इसलिए अगर आप भगवान गणेश जी की पूजा में सफेद चीजों का इस्तमाल करते हैं। तो आपकी पूजा निष्फल हो जाएगी।

मुरझाए फूल और माला

शास्त्रों के अनुसार कभी भी गणेश जी की पूजा में मुरझाए और सूखे फल का इस्तमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर दरिद्रता का वास रहता है। साथ ही पूजा स्थान पर सूखे और मुरझाए फूल रखने से वास्तु दोष भी पैदा होता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल