Vastu Tips For Purse: मनुष्य के जीवन में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व होता है। अक्सर ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है या फिर बनते-बनते काम भी बिगड़ जाते हैं, इनका कारण वास्तु दोष हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि हम पर्स में पैसों के अलावा अन्य चीजें भी रख लेते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। पर्स में पैसों की जगह अन्य चीजें रखने से आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं और यह धन की हानि का कारण भी बन सकते हैं।
पर्स में दवा रखना: जिन लोगों की तबियत अक्सर खराब होती है, वो अपने पर्स में दवाइयां रख लेते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना लगता होता है। क्योंकि पर्स में दवाइयां रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
पर्स में रसीद या फिर भगवान की तस्वीर रखने से बचें: अक्सर लोग कुछ सामान खरीदने के बाद उसकी रसीद को अपने पर्स में ही रख लेते हैं। साथ ही कुछ लोग तो भगवान की तस्वीरें भी अपने पर्स में रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना से कर्ज बढ़ता है। हालांकि आप चाहें तो पर्स में भगवान की तस्वीर की जगह किसी यंत्र को रख सकते हैं।
चाबी: कुछ लोग घर बंद करने के बाद अपने पर्स में उसकी चाबी रख लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में चाबी रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे धन की हानि हो सकती है।
खाने की चीजें: महिलाएं ऑफिस जाने के दौरान कोई फल या फिर चॉकलेट को अपने पर्स में रख लेती हैं, लेकिन अगर आपमें भी यह आदत है तो इसे तुरंत बदल लें। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
नोट और सिक्के: कुछ लोग अपने पर्स में नोट और सिक्के एक-साथ रख लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह गलत माना जाता है। मान्यता है कि सिक्कों की आवाज से मां लक्ष्मी टिकती नही हैं। इसलिए पर्स में हमेशा नोट और सिक्के अलग-अलग रखने चाहिए।