Achhe Din Aane Ke Sanket: नीम करोली बाबा का नाम आज भी आध्यात्मिक जगत में श्रद्धा और भक्ति के साथ लिया जाता है। उनके उपदेश और विचार लोगों के जीवन को नई दिशा देते हैं। नीम करोली बाबा का आश्रम नैनीताल जिले के कैंची धाम में स्थित है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बाबा के जीवन से जुड़ी कई दिव्य कथाएं हैं, जिनमें से एक है उनके कंबल का रहस्य, जो आज भी लोगों के बीच श्रद्धा और जिज्ञासा का विषय बना हुआ है। वहीं, बाबा मानते थे कि जब ईश्वर किसी व्यक्ति पर कृपा करने वाले होते हैं, तो प्रकृति खुद कुछ संकेत देने लगती है। यह संकेत हमें बताते हैं कि अब हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। दरअसल, बाबा नीम करोली के अनुसार, जीवन में कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो बताते हैं कि अब बुरे दिन खत्म होने वाले हैं और अच्छा समय आने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं बाबा के इन संकेतों के बारे में….

सपने में पूर्वजों का आना

बाबा नीम करोली के अनुसार, अगर आपके पूर्वज सपनों में दिखाई देते हैं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। पूर्वज अगर सपने में आकर आपको किसी बात की सलाह दें या अच्छे-बुरे की सीख दें, तो समझ लीजिए कि अब आपका कठिन समय खत्म होने वाला है। यह संकेत इस बात का होता है कि आपके जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी।

संत-महात्माओं के दर्शन

अगर आपको साधु-संत या महात्माओं के दर्शन बार-बार होने लगें, तो यह भी अच्छा संकेत माना जाता है। बाबा नीम करोली कहते थे कि जब व्यक्ति के जीवन में अच्छे दिन आने वाले होते हैं, तो उसे संतों के दर्शन होने लगते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कई बार खुद ईश्वर संतों का रूप लेकर अपने भक्तों के सामने आते हैं ताकि उन्हें सही दिशा दिखा सकें।

पूजा के दौरान आंखों से आंसू आना

अगर आप ध्यान या पूजा कर रहे हों और आपकी आंखों से अपने आप आंसू बहने लगें, तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। बाबा नीम करोली के अनुसार, यह संकेत बताता है कि ईश्वर की कृपा आप पर बरसने वाली है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही सुख, शांति और समृद्धि आने वाली है। साथ ही, परिवार और करियर दोनों क्षेत्रों में तरक्की मिल सकती है।

गाय के बार-बार दर्शन

हिंदू धर्म में गाय को माता कहा गया है और इसे पवित्र माना जाता है। बाबा नीम करोली भी कहते थे कि अगर आपको बार-बार गाय दिखाई देने लगे, तो यह आपके जीवन में सुधार और उन्नति का संकेत है। गाय के दर्शन ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करते हैं और जीवन में सकारात्मकता लाते हैं। यह आपके घर में सुख-शांति और खुशियों के आने का संकेत भी होता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें