Maa Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi, Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Jai Durge Khappar Wali Aarti Lyrics(अंबे तू है जगदम्‍बे आरती): वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 21 सितंबर से हो गई है। आपको बता दें कि 9 दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। सालभर में कुल 4 नवरात्रि आती हैं जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का महत्व काफी ज्यादा होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा ने इसी समय महिषासुर राक्षस का वध किया था. इसलिए इसे शक्ति की विजय का पर्व माना जाता है। वहीं नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है। इसके बाद ही पूजा आरंभ होती है। साथ ही नवरात्रि में मां दुर्गा की आरती करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मां दुर्गा की आरती के बारे में…

500 साल बाद दिवाली पर शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मां अंबे जी की आरती: Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Jai Durge Khappar Wali Aarti Lyrics in Hindi

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।
तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो मां करके सिंह सवारी॥
सौ-सौ सिहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली,
दुष्टों को तू ही ललकारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

12 महीने बाद वैभव के दाता शुक्र करेंगे अपने ही घर में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता॥
सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना।
हम तो मांगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥
माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,
भक्तों के कारज तू ही सारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

100 साल बाद दिवाली पर बनेगा पावरफुल महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल