Ekakshi Nariyal Ke Upay: हिंदू धर्म में जब भी कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम होता है, तो सबसे पहले कलश पर नारियल रखा जाता है। क्योंकि नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि पूजा पाठ में एकाक्षी नारियल का इस्तेमाल करना विशेष फलदायी रहता है। आपने देखे होगा की कई नारियल में दो आंखे होती हैं लेकिन, एकाक्षी नारियल में सिर्फ एक आंख होती है। एकाक्षी नारियल थोड़ा छोटा भी होता है। ऐसे में हम आपको एकाक्षी नारियल से संबंधित कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रह सकती है। साथ ही मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहेगी।
धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय
एकाक्षी नारियल रवि पुष्य नक्षत्र के दिन घर में पूरे- विधि विधान के साथ स्थापित करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होने की मान्यता है। साथ ही साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। वहीं आपको आर्थिक समस्याओं से निजात मिल सकती है।
मां दुर्गा पर अर्पित करें नारियल
सोमवार के दिन मां दुर्गा के मंदिर जाकर एकाक्षी नारियल मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें।साथ ही नारियल पर लाल चुनरी को बांध दें। ऐसा करने से घर में सुख- शांति का वास रहेगा। साथ ही धन से संबंधित परेशानी दूर होगी। वहीं आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे।
हनुमान जी को अर्पित करें एकाक्षी नारियल
अगर आप शत्रुओं पर विजय या धन संपत्ति से संबंधित परेशानियों से परेशान हों तो एकाक्षी नारियल को लेकर मंगलवार शाम के समय इस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर इसे भगवान हनुमानजी के सामने अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको गुप्त शत्रुओं पर विजय मिल सकती है।
शनि दोष से मिल सकती है मुक्ति
अगर किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या दशा चल रही हो तो शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए एक एकाक्षी नारियल को चलती नदी में प्रभावित कर दें। ऐसा करने से शनि दोष समाप्त हो जाता है। साथ ही रुके हुए काम बनने लगते हैं। दरिद्री दूर होती है। अगर आपके बच्चे के अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगाता है तो उसके स्टडी रूम में एकाक्षी नारियल रख दें। ऐसा करने से बच्चे का मन पढ़ाई में धीरे- धीरे लगने लगेगा।