Nag Panchami 2023 Puja Vidhi: वैदिक पंचांग के अनुसार नाग पंचमी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है, जो कि आज 21 अगस्त को है। इस दिन नागों की पूजा- अर्चना की जाती है। दरअसल भगवान शिव गले में नाग देवता को धारण करते हैं। इसलिए मान्यता है जो भी व्यक्ति आज के दिन नाग देवता की पूजा करता है, भगवान शिव उसके सभी कष्ट हर लेते हैं। वहीं आपको बता दें कि 24 साल बाद आज के दिन सावन और पंचमी तिथि एक साथ होने से बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं ज्योतिष में आज के दिन कुछ विशेष उपायों का वर्णन मिलता है, जिनको करने से राहु- केतु और कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नाग पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त 2023

वैदिक पंचांग के मुताबिक पंचमी तिथि का आरंभ 21 अगस्त यानी आज रात 12 बजकर 22 मिनट पर होगी और इसका अंत 22 अगस्त यानी कल रात 2 बजे होगा। इसलिए नाग पंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी। वहीं नाग पंचमी का पूजा मुहूर्त 21 अगस्त यानी आज सुबह 5 बजकर 52 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। 

राहु- केतु और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

1- किसी व्यक्ति की कुंडली में अगर राहु- केतु दोष हो या राहु- केतु की अशुभ दशा चल रही हो तो इस दिन राहु- केतु यंत्र लाकर बहते हुए जल में प्रभावित करें। ऐसा करने से राहु- केतु दोष से मुक्ति मिल सकती है।

2- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष हो तो इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। साथ ही चांदी के नाग- नागिन को काले कपड़े में बांधकर बहते हुए जल में प्रभावित करें। साथ ही पीछे मुड़कर नहीं देखें। ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

3- नागपंचमी के दिन राहु- केतु और कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख जप आज से शुरु कर सकते हैं। साथ ही जप समाप्त होने के बाद किसी योग्य ब्राह्मण से रुद्राभिषेक कराएंं। ऐसा करने से कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है।

4- अगर आपके परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु सर्पदंश से हुई है तो इस दिन उसके नाम से आज श्राद्ध जरुर करना चाहिए। मतलब किसी ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल