Numerology: अंक शास्त्र में एक से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों पर नवग्रह का आधिपत्य होता है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं अंंक 6 के बारे में, जिसका संबंध धन और वैभव के कारक शुक्र ग्रह के माना जाता है। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों का व्यक्तित्व बहुत आर्कषक होता है। साथ ही ये लोग बेहद रोमांंटिक होते हैं। वहीं ये लोग पैसा हाथ खोलकर खर्च करते हैं। ये लोग खूबसूरती के दीवाने होते हैं और लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 6 से जुड़े लोगों के बारे में अन्य जानकारी…

व्यक्तित्व होता है आर्कषक

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है। उन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही पहली मुलाकात में लोग इनके दीवाने हो जाते हैं। ये देखने में काफी प्रभावशाली होते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग दिल खोल कर खर्च करते हैं। ये लोग वर्तमान में जीते हैं। ये लोग लग्जरी आयटम खरीदने के भी शौकीन होते हैं। वहीं इस मूलांक से जुड़ी महिलाएं मेकअप की शौकीन होती हैं। वहीं ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं और अपनी मित्रमंडली में फेमस होते हैं। 

कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं

मूलांक 6 जिन लोगों का होता है वे लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। साथ ही इन लोगों की आर्थिक स्थिति के बारे में बात की जाए तो इन लोगों आर्थिक स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती है। इन लोगों के आय से अधिक व्यय होता है। क्योंकि ये लोग खर्च करने में आगे रहते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में मस्त रहते हैं। ये न तो टेंशन देते हैं और न ही लेते हैं। ये लोग मित्रता करने में काफी माहिर होते हैं।

इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा

मूलांक 6 से जुड़े लोग कला, मॉडलिंग, फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग, आभूषण वस्त्र के व्यापार व्यवसाय या इनसे जुड़े कामों में अच्छा नाम और पैसा कमा सकते हैं। साथ ही  इसके अलावा इन्हे शुगर, शुक्राणु या हृदय से संबंधित रोग भी इन्हें परेशान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल