Mulank Nine People Personality: ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है। वैसे ही व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता चलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी ही जन्मतिथि के बारे में, जिनसे जुड़े लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं, ये लोग साहसी और निडर होते हैं। अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का जन्म 9,18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है और मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह हैं। जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 9 से जुड़ी अन्य जानकारी…

अपने तरीके से काम करते हैं

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 9 होता है, ये लोग मनमौजी होते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। ये लोग यह कार्यक्षेत्र या ऑफिस में काम को अपने तरीके से करना पसंद होता है। ये किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। ये लोग निडर होते हैं और कठिन सी कठिन परिस्थियों का सामना करने को तैयार रहते हैं। ये लोग वर्तमान में जीते हैं।  कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है।

स्वतंत्रता होती है प्रिय

 मूलांक 9 जिन लोगों का होता है। ये लोग अपने उसूलों पर कमा करना पसंद करते हैं। ये लोग किसी दबाव में काम नहीं करते हैं। इन लोगों का झूठ बर्दाश्त नहीं होता है। ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। साथ ही इनको जो बोलना ये लोग मुंह पर बोल देते हैं।  वहीं कोई व्यक्ति पंगा ले लेता है या इन्हें धोखा देता है, तो वह उसे सबक सिखाकर ही दम लेते हैं।

इन क्षेत्रों में कमाते हैं अच्छा नाम

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 9 होता है ये लोग इंजीनियरिंग और डॉक्टरी में अच्छा नाम कमाते हैं। सेना, पुलिस और खेल में भी ये लोग सफलता पा सकते हैं। साथ ही ये लोग अगर रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग या भूमि से जुड़ा कोई कार्य करें तो जरूर सफलता मिल सकती है। लांक 9 से जुड़े लोगों को  9, 18 और 27 तारीख शुभ होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल