Shani Dev Mulank Eight: अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों का संबंध किसी न किसी अंक से जरूर होता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं अंक 8 के बारे में, जिसका संबंध कर्मफलदाता और न्यायाधीश शनि देव से माना जाता है।  मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। इन लोगों पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद होता है। ये लोग भाग्य के ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लोग हर चीज में नंबर 1 रहना चाहते हैं। ये लोग नौकरी और व्यवसाय दोनों में खूब नाम और शोहरत कमाते हैं। साथ ही भाग्य से ज्यादा कर्म फर भरोसा करते हैं। साथ ही भौतिकता से दूर ही रहते हैं।। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी…

500 साल बाद दिवाली पर बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

होते हैं दूरदर्शी और मेहनती

अंक 8 से जुड़े लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है। ये लोग दूरदर्शी होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनाकर लाभ उठाने में माहिर होते हैं। ये अपनी भावनाओं और विचारों को सीमित रखते हैं, अकेले समय बिताना पसंद करते हैं और अपनी गोपनीयता बनाए रखते हैं।

धन की सेविंग करने में होते हैं माहिर

मूलांक 8 से जुड़े लोग भाग्य से अधिक कर्मों पर विश्वास रखते हैं और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए बाधाओं से नहीं घबराते हैं।  साथ ही इन लोगों बचपन में कम ही सुख मिलता है। साथ ही इन लोगों की किस्मत 30 साल बाद चमकती है। ये लोग हर काम को समय पर पूरा करने में विश्वास रखते हैं। हीं ये लोग किसी बात की गहराई तक जाते हैं, तब ही किसी निष्कर्ष पर निकलते हैं। साथ ही ये लोग धन की सेविंग करने में माहिर होते हैं। ये लोग अच्छी प्लानिंग करते हैं।ये लोग धैर्यवान होते हैं। 

इन फील्ड में मिलती है सफलता

वैसे तो मूलांक से जुड़े लोग नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता पाते हैं लेकिन मूलांक इन लोगों को इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित काम- कारोबार करना चाहिए। इन चीजों में अच्छी सफलता मिल सकती है।

साल के अंत में पापी ग्रह राहु की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल