Numerology Mulank Six: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विलासता, धन, वैभव, ऐश्वर्य, कामुकता, शोहरत और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह का संबंध 6 नंबर से माना जाता है। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। ये लोग किस्मत के धनी होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत कम उम्र में ही पैसा, पॉवर, शोहरत, इज्जत सब अपना बना लेते हैं। वहीं इनके चेहरे पर एक धीमी और बहुत आकर्षक मुस्कान रहती है। आइए जानते हैं अंक 6 से जुड़े लोगों की खूबियां और विशेषताएं…
सपने में खुद की शादी, डांस और बारात देखने क्या है मतलब? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
जीवन में खूब पाते हैं धन और शोहरत
मूलांक 6 से जुड़े लोग लग्जीरियस लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में बहुत आगे रहते हैं। वहीं इन लोगों को कंजूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। वहीं इन ये लोग अपने आप को सदा जवान मानते हैं। साथ ही ये मेंंटेंन रहते हैं। साथ ही ये लोग कलाप्रेमी होते हैं और इनमें सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है। वहीं ये लोग अपने नेचर की वजह से पहचाने जाते हैं। ये हर परिस्थिति में प्रसन्न रहते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा चुलबुले रहता है। साथ ही ये जहां भी जातें हैं वहां इनको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने का भी शौक रहता है।
आकर्षक होता व्यक्तित्व
मूलांक 6 से जुड़े लोग धन कमाने में माहिर होते हैं। साथ ही इनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है। मूलांक 6 वाले जातक काफी फैशनेबल होते हैं इन्हें फैशन की अच्छी समझ होती है। मूलांक 6 वाले जातक शुक्र के प्रभाव से काफी आकर्षित भी दिखाई देते हैं। ये लोग संंगीत के शौकीन होते हैं। ये लोग हाजिर जबावी होते हैं।
होते हैं रोमांंटिक और फैशनेबल
ये अपने शौक पूरे करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते है। ये लोग रोमांटिक होते हैं और लाइफ़ में कई बार प्यार करते हैं। ये लोग किसी को भी आसानी से प्रपोज़ कर देते हैं। ये लोग बहुत फैशनेबल होते हैं। मूलांक 6 वालों की कम्पैटिबिलिटी मूलांक 7 वालों के साथ सबसे अच्छी रहती है। इसके अलावा मूलांक 5 वालों के साथ भी रिश्ते अच्छे रहते हैं।
