Money Plant Upay: घर या ऑफिस में पौधे लगाने से हरियाली ही नहीं आता है बल्कि ज्योतिष अनुसार पौधों का संबंध ग्रहों से माना जाता है। जैसे- शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। ऐसे ही केले का संबंंध बुध ग्रह से माना जाता है। यहां बात करने जा रहे हैं मनी प्लांट पौधे के बारे में, जिसका संबंध माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से माना जाता है। जो भौतिक सुख-सुविधा, जिंदगी में तरक्की, धन, वैभव, ऐश्वर्य और यश आदि के कारक ग्रह हैं। वहीं वास्तु अनुसार घर में सही दिशा में मनी प्लांट होने से शुक्र ग्रह भी प्रसन्न रहते हैं। साथ ही घर में सकारात्मकता बनी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है मनी प्लांट लगाने की सही दिशा कौन सी है। आइए जानते हैं…

मनी प्लांट के आसपास इन पौधों को रखने से बचें

वास्तु अनुसार मनी प्लांट के पास शुक्र के शत्रु ग्रहों जैसे सूर्य, मंगल या चंद्रमा का पौधा नहीं होना चाहिए, ऐसा करने से मनी प्लांट का फायदा नहीं उठा पाएंगे। साथ ही ऐसा करने से वास्तु दोष भी लग सकती है। साथ ही अगर आपसे कोई व्यक्ति मनी प्लांट मांगने आता है, तो यह पौधा बिल्कुल भी नहीं दें। ऐशा करने से शुक्र देव नाराज हो सकते हैं और उनका प्रकोप आपको झेलना पड़ सकता है।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

आपने देखा होगा कि लोग घर पर मनी प्लांट को किसी भी दिशा में लगा देते हैं, जो कि गलत है। क्योंकि ऐसा करने से वास्तु देवता नाराज हो सकते हैं। इसलिए मनी प्लांट के पौधे को हमेशा आग्नेय दिशा यानी घर के दक्षिण पूर्व देशा में लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा के स्वामी स्वंय गणेश भगवान हैं और प्रतिनिधि शुक्र ग्रह हैं। इसलिए गणेश जी सभी परेशानियों और विघ्न को दूर करते हैं। साथ ही शुक्र देव धन- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसलिए इस पौधे को आग्नेय दिशा में ही लगाएं।

मनी प्लांट का ऐसे रखें ख्याल

मनी प्लांट का लगाने के बाद उसका ख्याल रखना भी बहुत जरूरी होती है। इसलिए अगर मनी प्लांट की पत्ती अगर सूख रही है तो उसे तुरंत हटा दें। साथ ही इसकी बेल जमीन पर नहीं छूनी चाहिए। मतलब बेल को रस्सी या डंडा से बांधकर ऊपर की तरफ जानें दें। ऐसा करने से जैसे- जैसे बेल बढ़ेगी वैसे- वैसे घर के लोगों की तरक्की होगी। साथ ही अगर बेल जमीन पर आ जाती है तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल