Money Plant Vastu Tips: घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। हिंदू धर्म में इस पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यह पौधा न सिर्फ धन-संपत्ति को आकर्षित करता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। वास्तु शास्त्र में भी इस पौधों को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति सुधरती है। साथ ही, मां लक्ष्मी का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आप इन नियमों को अपनाकर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं घर में मनी प्लांट लगाने की सही दिशा और स्थान के बारे में…

क्या घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं मनी प्लांट?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप मनी प्लांट को घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। हालांकि इस पौधे को मुख्य द्वार पर लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि इसकी टहनियां जमीन पर ना पड़ें। आप इसके टहनियों को किसी रस्सी की मदद से ऊपर की तरफ बांध सकते हैं।

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा क्या है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। वास्तु के अनुसार, यदि मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाया जाए, तो इससे घर में कलह, आर्थिक तंगी और नकारात्मकता का प्रवेश हो सकता है। इसलिए मनी प्लांट की दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

किस दिन लगाना चाहिए मनी प्लांट?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का संबंध धन-संपत्ति की देवी मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से होता है। ऐसे में इस पौधे को शुक्रवार के दिन लगाना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लगाने से घर में सौभाग्य, समृद्धि और सुख-शांति का वास बना रहता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।