Horoscope Weekly, Monthly, Mesh Rashi December 2019 (Aries Monthly Horoscope), मेष मासिक राशिफल December 2019: हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक रहता है कि उसका आने वाला समय कैसा रहने वाला है। ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। जिनमें मेष राशि सबसे पहले नंबर पर आती है। इस राशि के जातकों का आने वाला समय कैसा रहने वाला है। किन बातों का आपको ध्यान रखने की जरूरत है। इस बारे में आपको मासिक राशिफल में जानकारी हासिल होगी…
मेष सामान्य राशिफल: आपके सहास और पराक्रम में वृद्धि होगी। जिससे आप सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। क्रोध करने से बचना होगा। नहीं तो आप अपना नुकसान कर सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती है। हो सकता है हर यात्रा का लाभ न मिले। लेकिन धैर्य आपके लिए सबसे जरूरी होगा। दिसंबर महीने के मध्य में आते-आते धन लाभ के प्रबल आसार हैं। कोई भी मौका हाथ से न जाने दें।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों के हिसाब से आपके लिए ये महीना अनुकूल रहने वाला है। यात्राओं पर धन खर्च हो सकता है। नए काम की शुरुआत करने में पैसा लगेगा। लेकिन व्यापार और नौकरी में तरक्की के आसार हैं। भाग्य साथ देगा। निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। लेने-देन के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दुश्मनों से सावधान रहें।
स्वास्थ्य: छोटी मोटी चोट लग सकती है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचें। खासकर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। महिलाएं खाना बनाते समय सावधानी बरतें।
प्रेम: वैवाविक जीवन में परेशानियां आ सकती है। किसी न किसी बात पर पार्टनर से झगड़ा होता रहेगा। लव लाइफ में किसी तीसरे के आने के कारण तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। नए लव रिलेशन में धोखा मिलने के आसार हैं। संतान सुख की प्राप्ति की प्रबल संभावना है। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। घर परिवार का पूरा साथ मिलने वाला है। विवाह की बात घर पर कर सकते हैं।
उपाय: भगवान हनुमान की पूजा करें। हो सके तो हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर क लें। मंगलवार के दिन लाल वस्तुओं का दान करें जैसे मसुर की दाल, कपड़े इत्यादि। इस माह में घर परिवार में कुछ शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना बन रही हैं।