Budh Uday In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह नवंबर में उदय होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि जब भी कोई ग्रह उदित होता है, तो वह अपना पूरा प्रभाव छोड़ता है। ऐसे में बुध ग्रह के उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। वहीं कारोबार में धन की आवक बढ़ेगी और आपको निवेश के अनुपात में लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा। साथ ही आपकी बातचीत की शैली में निखार आएगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से 12वें और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही पैसा कमाने के साथ-साथ बचाने में भी सफल होंगे। वहीं इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो य‍ह वक्‍त अच्‍छा है। रिटर्न बेहतर मिलेगा। वहीं आपकी महत्वपूर्ण योजना इस समय सफल होंगे। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का उदय का होना किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदित होंंगे। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही कारोबारियों के लिए व्‍यापार में नए रास्‍ते खुल सकते हैं। वहीं इस समय आपका पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद और खान- पान से संबंधित व्यापार करते हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल