Budh Rise In Cancer: बुध ग्रह को गणित, वाणिज्य, कर्क शक्ति, व्यापार, बुद्धि और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। मतलब जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 7 जुलाई को बुध ग्रह उदित होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इन राशि के जुड़े लोगों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध का उदित होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा खासा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह के उदित होने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में उदित होंंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपके व्यापार में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पैतृक संपत्ति का आपको लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा कारोबार करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं  इस दौरान सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही आप इस समय कोई लग्जरी भी आयटम खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल