Budh Uday In Cancer: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह कर्क राशि में उदय होने जा रहे हैं। बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, तर्क शक्ति, अर्थव्यवस्था और हरी वस्तुओं की कारक माना जाता है। इसलिए 11 जुलाई को बुध के उदय होते ही इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। वहीं 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों को इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर उदय होंगे। वहीं बुध ग्रह छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके रिश्ते में मिठास आ सकती है।स साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। अगर आप फैमिली बिजनस से जुड़े हैं तो भी यह समय आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में उदित होंगे। वहीं वह लग्न और कर्मक्षेत्र के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की के योग हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही हो जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। वहीं वह अपना व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस दौरान आर्थिक रूप से काफी संपन्न होंगे। आपके जरूरी कार्य जो काफी समय से लटके थे उनके पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं बुध ग्रह लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।