Budh Uday In Scorpio: दिवाली से बाद कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध ग्रह दिवाली के ठीक एक दिन बाद 13 नवंबर को उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको बुध ग्रह के उदय होने से विशेष लाभ हो सकता है। मतलब इनकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदय होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी कार्य करने की शैली अच्छी रहने वाली है। वहीं आप अपनी बुद्धिमानी से कई अच्छे निर्णय लेने में सफल रहेंगे। ये फैसले आपके हित में साबित होंगे। करियर में भी बुध आपका खूब साथ देंगे। वहीं इस समय आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही व्यापारियों को कारोबार में अच्छा लाभ होगा। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान बहुत ही शानदार रहेगी। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह समय बेहतरीन रहने वाला है। साथ ही निवेश से लाभ होगा। वहीं बुध ग्रह आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ करा सकते हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी शनि देव के मित्र हैं, इसलिए आपको बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे स्थान पर उदित होने जा रहे हैं और यहां बुध ग्रह मजबूत हो जाते हैं। इसलिए इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान आप अपने करियर में जो भी काम करेंगे उसमें आपको अच्छा धन लाभ हासिल होगा। इस दौरान आपके अंदर अच्छी ऊर्जा और साहस देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान जीवन में खुशियां और संतुष्टि देखने को मिलेगी। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपको कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल