Budh Uday In Dhanu: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल बाद उदय और अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह दिसंबर में उदय होने जा रहे हैं। बुध ग्रह धनु राशि में उदित होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही साल 2024 में इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने पर आपको सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपका वैवाविक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपको इस अवधि में मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है और आपकी शादी की बात पक्की होने के योग हैं। साथही आपको करियर से जुड़े हर मामले में शानदार सफलता प्राप्त होने के योग हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही देश- विदेश की यात्रा आप कर सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुध ग्रह का उदय होना कन्या राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने पर आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आपको माता का सहयोग मिलेगा। साथ ही अगर आपका व्यापार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है। तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं बुध उदय होने से उन लोगों को लाभ हो सकता है। जो नौकरी की तलाश में हैं। मतलब उनको नौकरी मल सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कमाई बढ़ाने के लिए नए आइडिया पर काम करेंगे और उसमें आपको बुध ग्रह का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपको करियर में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में इजाफा होगा। वहीं इस समय आपको योजनाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, वो कोई व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जिससे भविष्य में उनको लाभ हो सकता है। इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।