Budh Uday In Dhanu: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, मीडिया, कम्यूनिकेशन, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है। तो खासकर इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह दिसंबर में धनु राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिससे साल 2024 की शुरुआत में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को बुध ग्रह का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं इस दौरान प्रफेशनल लाइफ में अच्छी तरक्की प्राप्त कर सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। मतलब नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन इस समय आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का उदय होना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी रहेगा। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। साथ ही अगर आपका कोई पैतृक मामला चल रहा है। तो वो इस समय सुलझ सकता है। वहीं इस अवधि में आपको अच्छा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपको गोचर कुंडली में कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों की राशि से बुध ग्रह तीसरे स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार विदेशों से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिल सकता है। साथ ही  घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। वहीं सिंगल जातक इस अवधि में किसी के साथ रिश्ते में आ सकते हैं। वहीं इस समय आप छोटी- बड़ी यात्राएं भी कर सकते हैं। जो शुभ साबित होंगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल