Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यापार के दाता बुध दिसंबर 2025 में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुध को तर्कशक्ति, तर्क-वितर्क, व्यापार, बुद्धि, मित्रता, गणित आदि का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की जब भी चाल में परिवर्तन होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि दिसंबर के महीने में बुध धनु और वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के गुरु और मंगल की राशि में जाने से कुछ राशि के लोगों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

2026 में मायावी ग्रह राहु करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगोंं के लिए बुध ग्रह का 2 बार राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और अष्टम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में कामयाब रहेंगे। वहीं इस दौरान आप सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। नए प्रोजेक्ट्स, पदोन्नति या किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं अचानक धनलाभ, उपहार या किसी परिचित से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का 2 बार राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 12वेंं और 11वेंं भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको इस अवधि में कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। इन यात्राओं से आपको अच्छा मुनाफा हासिल होगा। साथ ही सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है। मित्रों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव और नवम भाव पर संंचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगीष साथ ही उच्च शिक्षा, धर्म-कार्य या सामाजिक नेटवर्क में लाभ की संभावनाएं मजबूत होंगी। वहीं करियर में मजबूती आएगी. नौकरीपेशा जातक अधिक धन कमा सकेंगे। साथ ही आपने जो लंबे समय से योजनाएं रुकी थीं, उनमें गति आएगी। वहीं इस समय आपके भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

10 नवंबर से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 12 महीने बाद बुध होंगे वक्री, शेयर, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल