Kendra Tirkon Rajyog: देवताओं के राजकुमार और बुद्धि के दाता बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह 26 मार्च को सुबह 2 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद 9 अप्रैल तक इसी राशि में रहने वाले हैं। बुध के मेष राशि के लग्न भाव में विराजमान है और मकर राशि के चौथे भाव यानी केंद्र के भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से दो गुना फल की प्राप्ति होती है। करियर में असाधारण रूप से सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि में केंद्र त्रिकोण राजयोग चौथे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। संपत्ति को लेकर चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही घर खरीदने के लिए लोन मिल सकता है। भविष्य के लिए आप घर या वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। ऐसे में आपको थोड़ा तनाव कम हो सकता है। घर का माहौल हल्का रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। कुल मिलाकर कहें, तो आपके लिए ये योग खुशियां ही खुशियां लेकर आने वाला है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि में केंद्र त्रिकोण राजयोग बारहवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक अगर विदेश जाना चाहते हैं,तो इस अवधि में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही रोगों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही विदेश व्यापार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपको लोन आदि मिल सकती है। इसके साथ ही संतान की ओर से भी खुशियां मिल सकती है। इसके अलावा समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके साथ ही बच्चों को विदेश पढ़ने के लिए भेजना चाहते हैं, तो इस अवधि में भेजना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में केंद्र त्रिकोण राजयोग नौवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में कोई बदलाव देखने को मिल सकता है। करियर में स्थिरता रहेगा। इसके साथ ही आत्म विश्वास की वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। ऐसे में अपने काम में कुछ बदलाव करना चाहेंगे। इसका सकारात्मक प्रभाव आपको प्राप्त होगा। परिवार या दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। संचार शैली में सुधार होगा। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन पैसे संबंधी कोई भी निर्णय या निवेश जल्दबाजी में करने से बचें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।