Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है, आपको बता दें कि 30 अगस्त 2025 को शाम 4 बजकर 17 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इसी दिन वह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू सकते हैं। साथ ही इन राशियोंं को आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
प्रेमानंद महाराज ने बताया इन गलतियों की वजह से जन्माष्टमी व्रत हो सकता है खंडित, आपको भी जरूर जानना चाहिए
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस समय बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं यह समय उच्च शिक्षा, आध्यात्मिक विकास और लंबी यात्राओं के लिए अनुकूल है। विदेशी संपर्कों या यात्राओं से लाभ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध ग्रह का नक्षत्र और राशि परिवर्तन वृष राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही परिवार के साथ समय बिताने और घरेलू मामलों में सुधार के अवसर मिलेंगे। रियल एस्टेट या संपत्ति से जुड़े लोगों को निवेश में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुध ग्रह का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगेष साथ ही समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं अविवाहित लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा। पैसे कमाने के नए तरीके खोजने के प्रयास कारोबारियों के सफल होंगे।