Tirgrahi Yog In Leo 2025: ज्योतिष पंचांग के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु और मान- सम्मान के दाता सूर्य सिंह राशि में विचरण कर रहे हैं। वहीं 30 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Ganesh Chalisa Lyrics in Hindi: गणेश चतुर्थी पर करें इस चालीसा का पाठ, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण…जय जय जय गणपति गणराजू

तुला राशि (Tula Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना तुला ऱाशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। वहीं कला, लेखन, संगीत या प्रदर्शन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में आपकी प्रतिभा चमकेगी और आपको सफलता मिलेगी। संतान से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं और परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए आनंददायक रहेगा। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और लोग आपके व्यवहार, शैली और मधुर स्वभाव की ओर आकर्षित होंगे। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का हल निकलेगा, जिसके बाद आप फोकस के साथ अपना काम कर पाएंगे। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार मार्केटिंग, वाणी, मीडिया और संगीत के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको अच्छा लाभ हो सकता है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म स्थान पर बनने जा रहा है। इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती हैष वहीं कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

धन- समृद्धि के लिए गणेश चतुर्थी पर करें इस प्रभावशाली स्त्रोत और मंत्रों का जाप, बरसेगी गणपति की कृपा, संकटों से मिलेगी मुक्ति


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल