Bhadra Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह 1 साल बाद अपनी स्वराशि कन्या में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे भद्र राजयोग बनेगा। आपको बता दें कि भद्र राजयोग तब बनता है, जब कुंडली में बुध ग्रह स्वराशि या उच्च राशि में विराजमान होते हैं। ऐसे में इस योग का अक्टूबर की शुरुआत में बनना लाभकारी माना जा रहा है। साथ ही 3 राशियों को इस योग के प्रभाव से आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर कोई पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा था तो वो सुलझ सकता है। वहीं आर्थिक मामलों में लाभ होगा। घरेलू मामलों में चल रहा तनाव दूर होगा। साथ ही माता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं आपको काम- कारोबार में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
भद्र राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर संचरण करने वाले हैं। साथ ही वह इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपकी आय में इजाफा हो सकता है। वहीं आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमाने में सफल होंगे। वहीं इस वक्त धन का निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा। साथ ही आपको इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के माध्यम से धनलाभ हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं करियर के संबंध में आपको शानदार मौके इस वक्त मिल सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का काम करते हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।